छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के अरपा चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे दनो युवको के शव पुलिस और SDRF की टीम ने ने बरामद कर लिया है।मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ऋषभ कश्यप (22 साल) टिकरापारा का रहने वाला था। वहीं दूसरा मृतक 24 साल का अभिजीत तिर्की है। इन्हें मछुआरों ने डूबते देखा था। मछुआरे ने कहा कि, एक का पैर फिसला था, बचाने के चलते दोनों गहराई में समा गए।

दरअसल, दोनों दोस्त शनिवार शाम घूमने के लिए अरपा चेक डैम गए हुए थे। घूमने के बाद अरपा चेक डैम पहुंचे। यहां दोनों के नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान एक दोस्त का पैर फिसल गया। वह गहराई में जाने लगा, तभी उसे बचाने के लिए दूसरे ने छलांग लगाई, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया।
इस दौरान दोमुहानी के मछुआरे ने दोनों को डूबते देखा। उसने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों काफी दूर गहराई में जा चुके थे। मछुआरे ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। लोगों ने तोरवा पुलिस और SDRF को दी।
मामले की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। साथ ही SDRF की टीम भी आई। पुलिस और SDRF ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया गया।
पुलिस और SDRF की टीम ने सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने ऋषभ कश्यप की लाश को रिकवर किया, इसके कुछ देर बाद दोपहर में दूसरे युवक अभिजीत तिर्की की भी लाश बरामद की गई।