Thursday, March 27, 2025
Homeछत्तीसगढ़गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने किया पुलिस पर पथराव,SP समेत...

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने किया पुलिस पर पथराव,SP समेत 16 पुलिसकर्मी घायल,मौके पर 200 जवान तैनात; झंडा हटाने पर हुआ विवाद

कवर्धा जिले में एक बार फिर से झंडा हटाने को लेकर पुलिस पर पथराव कर दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पार्टी के(GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है।

हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए हैं। 200 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। लोगों को शांत कराने प्रयास जारी है।

जानकारी के मुताबिक, भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने गांव के पूजा स्थल में पार्टी का झंडा लगा दिया था। जिस पर गांव के लोगों ने फैसला किया था कि यह पार्टी का झंडा है। यहां पर सिर्फ पूजा पाठ वाला झंडा ही होना चाहिए। इसके बाद 14 फरवरी को पूजा स्थल से पार्टी का झंडा हटा दिया गया था।

14 फरवरी को जब पूजा पाठ करके उस झंडे को हटाया गया, तब भी पार्टी के लोगों ने गांव वालों का विरोध किया था। इसके बाद समाज के धर्म गुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस से भी शिकायत की गई थी। उस दौरान भी पार्टी के लोगों ने कहा था कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

800 से ज्यादा लोग जमा हुए

उधर, जब 14 फरवरी के बाद से अब तक कार्रवाई नहीं हुई। तब शुक्रवार को पार्टी के करीब 800 से ज्यादा लोग राजाानवा गांव में जमा हुए थे। यहां से वे हाथ में लाठी लिए रैली निकालते हुए हरमो की ओर जा रहे थे। ऐसे में पुलिस ने रास्ते में अलग-अलग जगह पर बैरिकेड्स भी लगाए। पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया। तो भड़क गए। और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। साथ में गांव के लोगों पर भी पथराव किया।

इस मामले में एसपी ने कहा, मौके पर पहले हालात को शांत किया जाएगा। फिर कार्रवाई की जाएगी। आंदोल करने वालों ने गांव के लोगों पर भी पथराव किया है। हमने दोनों पार्टी को बुलाकर बात करके हल निकालना चाहा। मगर ये लोग नहीं आए। इस वजह से तकरार बढ़ी। घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल भेजा गया है। अपराध दर्ज करके अलग से कार्रवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments