छत्तीसगढ़ के मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम को मिला राष्ट्रीय सिल्वर स्कोच अवार्ड

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

मंत्री भेडिय़ा व छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने प्राप्त किया सम्मान
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। श्री बघेल ने नेतृत्व में जनहित में जारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके मानिटरिंग को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट रूप से कार्यों का संपादन हो रहा है और इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को लगातार पुरस्कार मिल रहे हैं।

मोर मयारू गुरूजी कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के बच्चों पर पडऩे वाले मनोवैज्ञानिक प्रभाव को रूचिकर तरीके से बताते हुए उन्हें जागरूक किया जाता है। बच्चों से व्यवहार करते समय या सम्पूर्ण शिक्षा के दौरान शिक्षक के चरित्र तथा व्यक्तित्व का बच्चों पर असर पड़ता है और यदि इसका सजगतापूर्वक ध्यान रखा गया तो बच्चों को नैतिकता और उत्तम चरित्र प्रदान कर बाल अधिकारों की रक्षा संभव है। आयोग द्वारा अब तक इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों एवं राज्य स्तर पर लगभग 2000 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और भविष्य में इसे जिला स्तर तक विस्तार करने की भी योजना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *