छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केजरीवाल और भगवंत

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। उक्त जानकारी प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी इसकी तैयारी में अभी से जुट गई है।

झा ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों के साथ 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की गई जिसमें प्रदेशभर के करीब पांच हजार से अधिक पदाधिकारी शपथ लेंगे। पार्टी के संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक उन्हें एक साथ शपथ दिलाएंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, आनंद प्रकाश मिरी, गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *