खेल

छत्तीसगढ़ निकाय-चुनाव…कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान

रायपुर-छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने  पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करना प्रारम्भ कर दिया है। दुर्ग जिले में नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई धमधा और उतई के 15-15 पार्षदों की लिस्ट जारी की गई है। बिलासपुर नगर निगम के भी 40 नामों की घोषणा हुई है। जबकि रायपुर के 70 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं।

पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, और अन्य नगर निगमों के प्रत्याशियों के नामों को प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी दी है। प्रत्याशियों का चयन क्षेत्रीय समीकरणों, जनाधार और संगठन की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।

इसके पहले कांग्रेस ने  नगर निगम महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के नामों की सूची  जारी की थी। यह सूची देररविवार देर  रात सार्वजनिक की गई थी। महापौर और अध्यक्षों के नाम तय करने के बाद अब पार्षदों की सूची जारी की जा रही है।

प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हालांकि, कुछ जगहों पर टिकट वितरण को लेकर असंतोष की खबरें भी सामने आई हैं। टिकट की घोषणा होने से पहले राजीव भवन में प्रदर्शन भी हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button