रायपुर। ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष अनिमेष कश्यप (बॉबी) को पार्टी ने अध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रुप में रखा है। वहीं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष टंकराम वर्मा को भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति है।इसके साथ संगठन में भी फेरबदल किया गया है ,संगठन प्रभारी प्रहलाद रजक को हटाकर अशोक पांडे को जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है।
ऐसे अनिमेष कश्यप को काफी सक्रिय माना जाता रहा है,उनके ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा में चल रही अंदरूनी खींचतान कि वजह से पार्टी से नाराज चल रहे कई भाजपा कार्यकर्ता फिर सक्रिय होकर पार्टी के लिए काम करने लगे थे,बावजूद उसे पद से हटा दिया गया ,भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के द्वरा लिए गाए निर्णय को समझ नही प्ले रहे है ,ऐसे अनिमेष कश्यप (बॉबी)को हटाने के पीछे पार्टी की अंदरूनी खींचतान को प्रमुख वजह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि जिला प्रभारी प्रहलाद रजक से उनकी ठन गई थी। यही कारण है पार्टी ने संगठन प्रभारी प्रहलाद रजक के साथ अनिमेष कश्यप को भी हटा दिया ,