Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़तिल्दा नेवरा में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बृजमोहन के समर्थन में निकाली बाइक...

तिल्दा नेवरा में भाजपा कार्यकर्ताओ ने बृजमोहन के समर्थन में निकाली बाइक रैली:उमड़े कार्यकर्ता,पटी सड़कें,

अबकी बार 400 पार के साथ, बृजमोहन जिंदाबाद के नारों से गूंजा शहर,

तिल्दा नेवरा-आगामी लोकसभा चुनाव मद्देनजर भाजपा के रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल.आज बूथ अध्यक्षों को बैठक लेने तिल्दा नेवरा पहुचे,इस मौके पर शहर मंडल कार्यालय उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका आतिश बजी के साथ भव्य  स्वागत किया गया।स्वागत में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल काफी उत्साहित नजर आए।उनके साथ मंत्री टंक राम वर्मा,सांसद सुनील सोनी विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष अरविंद ठाकुर,भी तिल्दा नेवरा पहुंचे।

सांई मंदिर चौक पर बने शहर प्रवेश द्वार पर युवा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल,के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया,पश्चात पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा,मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, पार्षद विकास कोटवानी पार्षद रवि सेन, के नेतृत्व में विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।जिसमे 1000 से भी अधिक मोटर साइकिलों के साथ कार्यकर्त्ता  शामिल हुए ,रैली खूबचंद बघेल चौक, दीनदयाल चौक, स्टेशन चौक, सिंधी कैंप,गांधी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय नेवरा पहुंची। रैली के साथ चल रहे भाजपा प्रत्याशी का वर्मा समाज,ब्राह्मण समाज,निषाद समाज,सिंधी समाज,साहू समाज,राइस मिल एसोसिएशन,चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वगत किया गया। लगभग दो घंटे के बाद रेली भाजपा कार्यालय पहुची जहा भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपने प्रत्याशी एवं साथ आए सभी नेताओ का आतिशी स्वागत कर बृजमोहन अग्रवाल जिन्दा बाद.अबकी बार 400 पारके गगन भेदी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा, भाजपाइयों की भीड़ देखकर प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी अतिथि उत्साहित दिखे,

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मै यहां बूथ अध्यक्षों को बैठक लेने आया हु लेकिन यहां कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिख रहा है इससे मुझे पूर्ण विस्वास है कि इस बार तिल्दा नेवरा शहर से भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने अपने बूथ में मजबूती से कार्य करें और प्रत्येक मतदाता तक भाजपा के घोषणा पत्र की बातों को पहुंचाएं।

उन्होंने बूथ स्तर और मंडल स्तर पर सर्वाधिक लीड दिलवाने वाले बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए मोदी की गारंटी की बात कही एवं विधानसभा में भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की बात कहते हुए भाजपा को जनता की हितैषी सरकार करार दिया।

कार्यक्रम को मंत्री टंक राम वर्मा,विधायक गुरु खुशवंत साहब,सांसद सुनील सोनी,पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा आदि के द्वारा भी संबोधित किया गया ।मंच संचालन भाजपा नेता दीपक शर्मा एवं चंद्रकुमार पाटिल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल,लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिच्छा गुरु डहरिया,जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी,भाजयुमो जिला अध्यक्ष फनेंद्र वर्मा, भाजयुमो के पूर्व शहर अध्यक्ष एवं पार्षद विकास कोटवानी,भाजपा के वरिष्ठ लक्ष्मीचंद नागवानी,घनश्याम अग्रवाल. अदिति बाघमार,महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन गोस्वामी,सुदेश जैन,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डोगेंद्र नायक,सूरज नारायण शर्मा,

श्रीमती कृष्णा अनिल शर्मा,सुधा चौबे,चंद्रकला वर्मा,लुकराम बघेल,पोषण वर्मा,सुखदेव वर्मा,सतीश निषाद,दुर्गा पटेल,गौरव गोलू अग्रवाल, अनिल शर्मा,यशवंत वर्मा,संदीप वर्म,राजेश बंछोर,दिलीप शर्मा,अरविंद वर्मा,अरूण अग्रवाल,मिनेश नायक,मनीष शर्मा, पंकज यदु,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए, साथ ही महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब है कि सुरेश वर्मा मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ता उत्साहित होकर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम की खास बात रही की वर्षों से उपेक्षित रहे भाजपा के वरिष्ठ और जमीनी कार्यकर्ता भी आज के कार्यक्रम में भारी संख्या में नजर आए जिसकी सर्वत्र चर्चा होती रही, साथ ही भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मंच से विशाल बाइक रैली और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति की भी जमकर तारीफ की गई जिसकी भी नगर में चर्चा होती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments