शिक्षा

दुपट्टे से महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी,मां घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटकते देखा

गरियाबंद के सरकारी अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। डॉक्टर की मां जब घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटकते देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर दामाद को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पत्नी को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर में ही वहां सीमा ने दम तोड़ दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ साल पहले अपनी सहेली की हुई मौत के बाद से डिप्रेशन में थी।

छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ सीमा अलोने (38) पहले भी कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। वह अपने पति डॉ. भारत भषण आर्या के साथ रहती थीं। वहीं सामने ही किराये के मकान में डॉ. सीमा के माता-पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय डॉ. भारत क्लीनिक में थे, मां ईवनिंग वॉक पर और पिता सब्जी खरीदने गए थे।

डॉ. सीमा के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि, कुछ साल पहले सीमा की एक सहेली ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान रहती थी। पति ने बताया कि सीमा पहले भी 3-4 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार उसे बचा लिया गया। इस बार उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button