Thursday, March 27, 2025
Homeछत्तीसगढ़दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव को कल हार्ट अटैक आया था,मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई थी। पहले चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में दाखिल कराया गया था पर सुधार नहीं होने पर ग्रीन कॉरिडोर बना कर उन्हें रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें उन्हें हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि शालिनी यादव का स्वास्थ्य कुछ दिनों से खराब चल रहा था। उनका उपचार दुर्ग के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार शाम अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद तुरंत दुर्ग पुलिस से संपर्क करके ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। इसके बाद उन्हें महज 30 मिनट के अंदर नेहरू नगर से रायपुर रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ समय तक इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर गृहग्राम बोरई ले जाया गया, जहां उनकी अंत्येष्ठि की जाएगी।
मुख्यमंत्रीव गृहमंत्री ने जताया गहरा शोक
जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्रीय विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित दुर्ग जिला के कांग्रेसजनो और उनके ग्राम बोरई तथा जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की जनता ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते उन्हें श्रद्धांजली दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments