Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा महत्वपूर्ण, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और आप आपने रुके हुए कार्य में पूरी रुचि रखेंगे। कुछ नए कार्यों  में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपसी चल रहे वाद विवाद भी समाप्त होंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुरानी रुकी हुई डील को आज फाइनल करने का मौका मिल सकता है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप  प्रत्येक कार्य में उत्साह से आगे बढ़ेंगे। अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखें।
मिथुन 
आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपने कुछ निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। आपकी मान व प्रतिष्ठा पढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अध्यात्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता पिता की बातों का पूरा मान रखेंगे।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी अपने परिजनों से चल रही अनबन दूर होगी। आप उनके साथ कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा व कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपको अपने संस्कारों व परंपराओं का पाठ संतान को पढ़ाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button