Friday, November 7, 2025
Homeछत्तीसगढ़धान खरीदी से पहले बड़ा संकट! कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,

धान खरीदी से पहले बड़ा संकट! कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर खरीदी कार्य ठप करने की चेतावनी दी है।

इधर राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। मंत्री नेताम ने कहा कि सबको उचित मंच पर अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हड़ताल समाधान नहीं है। मैं कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेकर काम पर लौटने का आग्रह करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि विभागीय अधिकारी भी कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। बावजूद इसके अगर वे काम पर नहीं लौटते तो सरकार के पास कई विकल्प हैं और किसान हित में जो निर्णय लेना होगा सरकार वह जरूर लेगी। कर्मचारियों की हड़ताल और सरकार की चेतावनी के बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि 15 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments