प्रियंका गांधी 15 दिनों में दूसरी बारछत्तीसगढ़ पहुंचींं: रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत,कांकेर के गोविंदपुर मैदान में करेंगी सभा को संबोधित

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

प्रियंका गांधी 15 दिनों में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से वे कांकेर जाएंगीं। गोविंदपुर मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

प्रियंका गांधी कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इसमें प्रदेश भर के नगरीय निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उनकी सभा में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा कांग्रेस ने किया है।

प्रियंका गांधी 7 महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर

प्रियंका गांधी 7 महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं। इससे पहले प्रियंका 12 अप्रैल को बस्तर और फरवरी के महीने में भी रायपुर पहुंची थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *