छत्तीसगढ़

मेष, कन्या और धनु समेत तीन राशि वालों को धन लाभ और किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के संकेत

मेष 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप बड़ों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें और परिवार में आज किसी हर्ष व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगने से उनकी परीक्षा में आ रही समस्याओं से आज उन्हें राहत मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ मुश्किलों के बाद वह पूरा हो सकता है।  आप किसी की सलाह पर बहुत ही सोच विचार कर चलें।
वृष 
आज के दिन आपके चारों तरफ का वातावरण सुख में रहने वाला है और आपको शासन प्रशासन के कामों में लापरवाही बरतने से बचना होगा। भावनात्मक मामलों में आप अच्छे रहेंगे और परिवार में किसी सदस्य को आज कोई सम्मान मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी और आप अपने लिए कुछ नए गैजेट्स की खरीदारी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। माताजी से आज आप अपने मन की किसी बात को साझा कर सकते हैं।
मिथुन 
आज का दिन आपके साहस पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई काम आज पूरा ना होने से निराशा बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों का आज अपने कामों में ढील ना दें, नहीं तो उनकी योजना कुछ समय के लिए और लटक सकती है। आपको किसी पुराने कर्जे को भी समय रहते उतारना होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज आप अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेंगे।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आज किसी बात को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे, लेकिन  आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आपका कोई मित्र आपसे कहीं घूमने जाने की घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button