सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बिना किसी बीमारी के बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कानपुर के बिल्हौर के त्रिवेणी गंज मोहल्ले में बीआईसी मैदान में बुधवार को क्रिकेट खेलते समय दसवीं कक्षा का छात्र बेहोश होकर पिच पर गिर पड़ा। परिजनों ने सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिना किसी बीमारी के बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
बैटिंग के दौरान शॉट लगने के बाद अनुज रन ले रहा था, तभी बेहोश होकर बीच पिच पर गिर गया। चचेरे भाई अभिषेक पांडेय ने बताया कि दोस्तों ने पानी का छीटा मारकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बाद परिजनों के साथ सीएचसी ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभिषेक ने बताया कि अनुज पढ़ने में बहुत होशियार था, उसे कोई बीमारी भी नहीं थी।

