Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

युवा मोर्चा ने कांग्रेसियों के खिलाफ निकाली बारात; मरकाम बनकर किया सड़क पर डांस, जुनेजा बनकर चखना सेंटर में बैठे

रायपुर की सड़क पर मंगलवार काे गजब नजारा दिया। चखना सेंटर में विधायक कुलदीप जुनेजा बैठे दिखे। मोहन मरकाम हाथों में शराब की बोतल लिए डांस करते दिखे। असल में इन नेताओं का मुखौटा लगाकर ये डांस भाजपा युवा मोर्चा के नेता कर रहे थे।

युवा मोर्चा ने मंगलवार को कांग्रेसियों के खिलाफ एक बारात निकाली। ED जिस शराब घोटाला मामले की जांच कर रही है, उसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताकर ये दिलचस्प विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने इस कार्यक्रम को भ्रष्टाचार की बारात नाम दिया। जयस्तंभ चौक से शंकर नगर तक घोटालों की बारात निकाली। कांग्रेस ने इस पर तंज करते हुए कहा कि मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की बारात कब निकलेगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब कांग्रेस के किसी न किसी भ्रष्टाचार का खुलासा न होता हो। जनता के पैसे को अपनी जेब में डाल कर कांग्रेसी एटीएम का काम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी 2000 करोड़ के शराब घोटाले की टी शर्ट पहनकर विरोध प्रदर्शन करते दिखे। कांग्रेस नेताओं का मुखौटा लगाकर डांस करते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button