Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

विश्व हिंदू परिषद ने किया 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान,बिरनपुर घटना का विरोध

रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो स्कूली बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों में भड़की हिंसा के दौरान युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, बेमेतरा जिले के साजा अंतर्गत बिरनपुर की घटना से हिंदू समाज बेहद आहत है और आक्रोशित है।
विश्व हिंदू परिषद इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। साथ ही साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है। उन्होंने कहा, इसी क्षेत्र की 7-8 युवतियों को पिछले 4-5 सालों में बहला फुसलाकर घर से भगाकर शादी कर लवजिहाद इन जेहादियों के द्वारा किया गया है। ऐसी घटनाएं पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को परेशान एवं डराने के लिए की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button