Wednesday, July 2, 2025
Homeदेश विदेशअहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से...

अहमदाबाद में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से बेकाबू हुए हाथी, सड़कों पर भागने लगे, भगदड़ में कई घायल

अहमदाबाद -देश के विभिन्न हिस्सों में जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच, अहमदाबाद में रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, यहां रथ यात्रा के आगे कुछ हाथी भी चल रहे थे। इनमें से एक हाथी डीजे की तेज आवाज से भड़क गया और बेकाबू हो गया। हाथी सड़कों पर भागने लगा। इसे देखकर यात्रा में शामिल 3-4 और हाथी भी भाग

इसके हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ की स्थिति बन गई और सभी जान बचाकर भागने लगे। गनीमत रही कि यह हादसा जिस स्थान पर हुआ, वहां बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी।

ये हाथी भागते हुए आसपास की गलियों में चले गए। बाद में वन विभाग की टीम ने आकर सभी को काबू किया। इस कारण 10 मिनट तक यात्रा रुकी रही। भगदड़ में कुछ यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज मुहैया कराया। इसके बाद डीजे बंद करवा कर यात्रा को आगे बढ़ा गया।

इससे पहले जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार भी शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। वहीं पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे। उदयपुर में करीब 80 किलो चांदी के रथ में भगवान सवार होंगे।

ओडिशा में दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। सुबह 6 बजे भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती के बाद श्रृंगार किया गया। फिर खिचड़ी भोग लगा। दैनिक पूजा-परंपराओं के बाद सुबह 9:30 बजे भगवान मंदिर से बाहर लाने की विधियां शुरू हो गई हैं। रथों की पूजा कर बलभद्र, बहन सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को रथ में बैठाया जाएगा।

दोपहर 3 बजे पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव रथ के आगे सोने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। ये उनकी मौसी का घर माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments