Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस को ज्यादा मत सताईये इंसाफ के लिये हमें विपक्ष भी चाहिये

कांग्रेस को ज्यादा मत सताईये इंसाफ के लिये हमें विपक्ष भी चाहिये

वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

4 अगस्त को जाने क्या होगा रामा रे…

21 जुलाई को सारे देश की नजर लगी हुई थी सुप्रीम कोर्ट पर। सबको पता है राहुल गांधी कमजोर होंगे तो कांग्र्स कमजोर होगी और कांग्रेस कमजोर होगी तो निस्संदेह लोकतंत्र कमजोर होगा। क्योंकि विपक्ष कमजोर होगा तो यकीन मानिये शासन निरंकुश होगा। सरकार मनमानी करने पर उतारू हो जाएगी, ये मानवीय प्रवृति है। तो राहुल गांधी के केस में क्या होगा आगे… इस पर सारे देश की उत्सुकता बनी हुई है।
क्या राहुल जेल जाएंगे ? क्या उनकी सदस्यता वापस होगी ? आखिर उनके साथ कुदरत क्या करने वाली है ? ये कुदरत का न्याय है जो सबके साथ होता है। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को 4 अगस्त को जवाब देने को कहा है।

ज्योतिषीय आंकलन

ये जानना दिलचस्प है कि चार साल पहले 2019, 23 अगस्त को ही ज्योतिष रूपेन् आर शाह द्वारा इस बात की भविष्यवाणी की गयी थी कि गांधी परिवार के किसी सदस्य को जेल हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार इनकी तकलीफें कम होने वाली नहीं हैं चार साल पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी गयी थी कि ज्योतिष की दृष्टि से ये संयोग बनने जा रहा है गांधी परिवार के मुख्य 4 सदस्य सोनिया, राहुल, प्रियंका और दामाद वाडरा इन चारों में से कोई एक 2022 के अंत के पहले जेल जरूर जाएगा। इनकी किसी गलती कुछ गलत बोलने से ऐसे हालात पैदा होंगे।’

हालांकि ज्योतिषीय आंकलन थोड़ा लेट सच होते दिखा। 2022 के अंत में कहा गया था पर 2023 के प्रारंभ में ऐसा होने की नौबत आई। लेकिन हो गया।
इसी तरह पुनः इस साल जनवरी में भी भविष्यवाणी की गयी थी। 10 जनवरी 23 को ये बताया गया था कि राहुल गांधी को 2023 में कोई झटका लग सकता है। ये समय उनके लिये ठीक नहीं है।

हाल ही में ताजी भविष्यवाणी के अनुसार नवंबर 2023 तक राहुल को वाणी और व्यवहार में अंकुश रखना होगा अन्यथा परेशानियां बढ़ेंगी।
साथ ही ये भी कहा गया है कि 2004 से 2014 तक वे युवराज बने रहे। लेकिन अब समय बदल चुका है। गृहदशा उनके लिये समस्या खड़ी कर सकती है।

ये बताया गया था कि 21 जुलाई की पेशी राहुल के लिये किसी न किसी तरह राहत भरी होगी। उनके अनुसार सजा कम हो जाए शायद। लेकिन ऐसा कुछ न होकर पेशी की तिथि आगे बढ़ गयी। संभव है यही राहुल के लिये राहत हो।

कानूनी भविष्यवाणी

अब एक भविष्यवाणी कानूनी भी जान लीजिये। कानूनविद् सुब्रमण्यम स्वामी का दावा है कि राहुल गांधी के साथ और बुरा होने वाला है। उन्होंने गंभीर बात कही है। उनके अनुसार ‘अभी तो दो साल की सजा मिली है। इसके बाद आरएसएस का मामला है, नेशनल हेराल्ड का केस है
और
सबसे बड़ी बात राहुल गांधी की नागरिकता भी गलत है। उनकी नागरिकता भी जाएगी’।
बकौल स्वामी सारे दस्तावेज जमा करा दिये गये हैं। वे दोहरी नागरिकता लिये हुए हैं जो हमारे देश में अवैध है। जो आपराधिक मामले हैं उनमें भी सजा हो सकती है। और भारत का नागरिक होते हुए दूसरे देश की नागरिकता लेने के कारण भारत की नागरिकता भी जा सकती है।

दिलचस्प कमेन्टस

राहुल गांधी के साथ जो कुछ हुआ आमतौर पर जब किसी का कुछ नुकसान होता है तो जनता की उससे सहानुभूति हो जाती है। हम भारतीयों की यही प्रवृति है। लोग उस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। कुछ ऐसी ही दिलचस्प प्रतिक्रियाएं इस तरह हैं….

‘कोर्ट से राहुल को थोड़ी सी सजा देकर बरी कर दिया जाएगा। ये थोड़ी सी सजा कांग्रेस के लिये अमृत का काम करेगी। राहुल की सजा बहुत बड़ी सहानुभूति की लहर खड़ी करेगी और ये दादागिरी भाजपा को ही बहुत भारी पड़ने वाली है।’

एक और…
रागा-मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जाता।
नमो-अब घुसने भी नहीं दिया जाएगा।
कुल मिलाकर जितने सर उतने विचार या जितने मुंह उतनी बातें। मगर ये तय है कि देश मे विपक्ष में एक बड़ी पार्टी का मजबूत होना शासन पर अंकुश लगाएगा और इसलिये कांग्रेस का भी सम्मानजनक स्थान होना देश के लिये, आम आदमी के लिये आवश्यक है। वैसे भी लगातार जनता द्वारा खुद को नकारे जाने से कांग्रेस भी अपने आप में कुछ सुधार लाती दिख रही है। जैसे हिंदुओं का अपमान करने में थोड़ा संकोच करने लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments