Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरबा में ट्रिपल मर्डर: एक कमरे में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन...

कोरबा में ट्रिपल मर्डर: एक कमरे में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन लोगों के मिले शव,

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. यहां नामी कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की हत्या हुई है. अशरफ मेमन के कुदरी स्थित फार्म हाउस में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. तांत्रिक विद्या के चक्कर में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. इस वारदात में तांत्रिक गंभीर रूप से घायल है. जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.तीन लोगों की हत्या के बाद सनसनी फेल गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी का है.

बताया जा रहा है कि कबाड़ का करोबारी अशरफ मेमन के सहयोगियों पर तांत्रिक की पिटाई का आरोप है. इस पूरी वारदात के पीछे की भी यही वजह बताई जा रही है. मौके पर पहुंची उरगा थाना पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे मामला का खुलासा हो सकेगा.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों को रुपयों  को तंत्र-मंत्र के जरिए करोडो रुपये में बदलने का लालच दिया गया था। इसी कथित ‘रकम कई गुना करने’ वाले रिचुअल के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सुरेश साहू तुलसी नगर कोरबा मो. अशरफ पुरानी बस्ती कोरबा और नीतीश कुमार दुर्ग के बताए जा रहे हैं। तीनों कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन के ही एक फार्म हाउस में मौजूद थे, जहां यह कथित अनुष्ठान किया जा रहा था।

मृतक अशरफ का एक स्क्रैप यार्ड फार्म हाउस है. चर्चा है कि रात को वहांबिलासपुर से एक बैगा और उसकी टीम कुदरी गांव आई थी, जिसने यह दावा किया था कि विशेष क्रिया के माध्यम से 5 लाख रुपये को रातों-रात 50 गुना बढ़ाया जा सकता है। इसी “तंत्र क्रिया” के दौरान तीनों की हालत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि मृतकों के शरीर पर चोट और खरोंच के कई निशान मिले हैं, जो इस बात की ओर संकेत करते हैं कि उनके साथ मारपीट या किसी तरह की जोर-ज़बरदस्ती हुई है ।

पुलिस ने घटनास्थल से बैगा और उसके साथ आये तीन प्रत्यक्षदर्शियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतकों की मोबाइल कॉल डिटेल, घटनास्थल पर मिले सामान और बैगा व उसकी टीम की गतिविधियों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस तंत्र-मंत्र, आर्थिक ठगी, आपसी विवाद और हत्या-चारों कोणों पर जांच कर रही है। एक मृतक के मुंह से नींबू भी मिला है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े मोहम्मद अशरफ मेमन  के फार्म हाउस में हुआ, जहां तंत्र मंत्र के लिए विशेष कमरे जैसी व्यवस्था भी थी। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। इस बात की भी चर्चा है की अशरफ के करीबी  रिश्तेदार भी यार्ड के बाहर मौजूद थे. षड्यंत्र रचे जाने की भी चर्चा है.

आपको बता दे कि मृतको में से एक  अशरफ मेमन जिले में लंबे समय से अवैध कबाड़ के कारोबार में लिप्त रहा है. जिनके ऊंचे कॉन्टेक्ट्स भी थे. अशरफ पर हत्या का प्रयास, चोरी, मारपीट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. इन दिनों अशरफ मुख्य रूप से राखड़ परिवहन का कारोबार कर रहा था.

फिलहाल शवो  को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्चुरी में रखकर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. विस्तृत और सटीक जानकारी पुलिस की जांच पूरी हो जाने के बाद ही मिल सकेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments