Wednesday, December 3, 2025
Homeछत्तीसगढ़कोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,

कोरबा में 52 हाथियों का झुंड खेतों में घुसा,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों के एक बड़े झुंड ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन मंडल कटघोरा में 52 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इनमें से 44 हाथी खेतों में पहुंच गए।

ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए पटाखे फोड़े और आग जलाई। इसके बाद हाथियों का झुंड खेतों से निकलकर सड़क पार कर जंगल की ओर भाग गया। वर्तमान में 44 हाथी कोरबा के आसपास और 8 हाथी पसान रेंज में घूम रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, झुंड में नन्हे शावक होने के कारण हाथी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं। हाथियों का झुंड दिन में साल्ही पहाड़ में रहता है और शाम होते ही भोजन की तलाश में खेतों में पहुंच जाता है। बांगो बांध का डुबान क्षेत्र नजदीक होने के कारण हाथी इस क्षेत्र में अधिक समय बिता रहे हैं।

50 किसानों की फसलों को नुकसान

चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। हाथियों के सड़क पार करने के दौरान लोग वीडियो बनाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। पिछले दो दिनों में हाथियों ने लगभग 50 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

चिल्का वन विभाग सर्वे करा रहा है और किसानों को सहायता राशि देने की कार्रवाई कर रहा है। रेंजर अभिषेक दुबे के अनुसार, वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है और उन्हें गांव से दूर रखने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों को भी हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments