Sunday, October 26, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ बीजेपी में फेरबदल...रवि भगत हटाए गए-अध्यक्ष बने राहुल:विभा को महिला मोर्चा...

छत्तीसगढ़ बीजेपी में फेरबदल…रवि भगत हटाए गए-अध्यक्ष बने राहुल:विभा को महिला मोर्चा की कमान

रायपुर-भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं।हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। पार्टी के मुताबिक,यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलेगी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति बनी। नए उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति निर्माण और जनसंपर्क कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि महामंत्री संगठनात्मक कार्यों और कार्यक्रमों के संचालन का नेतृत्व करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments