Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में AAP की मेगा रैली आज:अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और राज्यसभा...

छत्तीसगढ़ में AAP की मेगा रैली आज:अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को बिलासपुर में महारैली और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साइंस कॉलेज में आयोजित जनसभा में पार्टी ने एक लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने का दावा किया है।

रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि AAP ने महारैली के लिए के लिए इस बार बिलासपुर को चुना है और आज होने वाले इस आयोजन में अरविंद और भगवंत मान को फिर से बुलाया गया है।

कार्यकर्ताओं में है काफी उत्साह
पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने बताया कि आज न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली महारैली की तैयारियां पूरी हो गईं है। इस आयोजन को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और पार्टी से प्रदेश की जनता को नई उम्मीदें है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री दोपहर एक बजे बिलासा देवी केंवटिन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर रैली की शुरुआत होगी और दोपहर 1.30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में सभा होगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि प्रदेश की जनता भाजपा के 15 साल के कुशासन और लूट के रिकॉर्ड के बाद कांग्रेस के भूपेश सरकार की पांच साल के भ्रष्टाचार से ऊब गई। आम आदमी पार्टी को यहां की जनता एक विकल्प के रूप में देख रही है। दोनों पाटिर्यों से अब यहां की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है। हमारे संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़ के गांव तक हर एक टोला तक पहुंच चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments