Tuesday, July 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़छ.ग.BJP के 50 से अधिक नामों पर मुहर,लिस्ट में 36 नए और 14...

छ.ग.BJP के 50 से अधिक नामों पर मुहर,लिस्ट में 36 नए और 14 पुराने चहरो के नाम,पिछला चुनाव हारने वाले 6 को किया गया रिपीट

छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। इसमें कई तरह के प्रयोग भी किए गए हैं।इनमें 36 नए चेहरे को शामिल किया जा रहा है, वही 14 पुराने को भी टिकट दी जा रही है.. इनमें 6 ऐसे प्रत्याशी है जो पिछला चुनाव हार गए थे, उन्हें दोबारा उन्हीं सीटों पर उतारा  जा रहा है..इनमें चार पूर्व मंत्री केदार कश्यप.अमर अग्रवाल.राजेश मूरत.प्रेम प्रकाश पांडे.के नाम शामिल है जिन्हें पिछला चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने इन अपना विश्वास जताया है,, बची हुई सीटों पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.खास बात ये है कि साजा सीट से ईश्वर साहू को टिकट दी जा सकती है। ईश्वर साहू ​बिरनपुर ​हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू के पिता हैं।

रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह शामिल थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शरीक हुए ।

केंद्रीय नेतृत्व को तस्वीर के साथ दिखाया बायोडाटा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब नाम तय किए जा रहे थे तो केंद्रीय नेताओं को प्रत्याशियों की तस्वीर दिखाई गई। उनका पूरा बायोडाटा दिखाया गया। उनकी छवि के बारे में जानकारी दी गई। समाज में उनका कितना असर है, इसके इस बारे में भी बताया गया। क्यों वह जीतने वाले कैंडिडेट साबित हो सकते हैं, इसके हर पहलू को राष्ट्रीय नेताओं को समझाया गया।

इन सीटों पर उम्मीदवार लगभग तय

विधानसभा सीट संभावित प्रत्याशी 2018 में इन्हें मिला था किसकी जीत हुई थी (कुल वोट मिले)
नारायणपुर केदार कश्यप केदार कश्यप चंदन कश्यप (कांग्रेस) 58652 वोट
जांजगीर नारायण चंदेल नारायण चंदेल नारायण चंदेल (भाजपा) 54040 वोट
बिल्हा धरमलाल कौशिक धरमलाल कौशिक धरमलाल कौशिक (भाजपा) 84431 वोट
बिलासपुर अमर अग्रवाल अमर अग्रवाल शैलेष पांडेय (कांग्रेस) 67896 वोट
मस्तूरी कृष्णमूर्ति बांधी कृष्णमूर्ति बांधी कृष्णमूर्ति बांधी (भाजपा) 67950 वोट
तखतपुर धर्मजीत सिंह हर्षिता पांडेय रश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस) 52616 वोट
धरसींवा अनुज शर्मा देवीजी भाई पटेल अनीता योगेंद्र शर्मा (कांग्रेस) 58652 वोट
बसना संपत अग्रवाल डीसी पटेल देवेंद्र बहादुर सिंह (कांग्रेस) 67535 वोट
राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह डॉ रमन सिंह डॉ. रमन सिंह (भाजपा) 80589 वोट
कुरूद अजय चंद्राकर अजय चंद्राकर अजय चंद्राकर (भाजपा) 72922 वोट
रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल बृजमोहन अग्रवाल बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) 77589 वोट
आरंग खुशवंत साहेब संजय ढीढी डॉ. शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 69900 वोट
रायपुर पश्चिम राजेश मूणत/आशु चंद्रवंशी राजेश मूणत विकास उपाध्याय (कांग्रेस) 76359 वोट
रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू नंद कुमार नंदे साहू सत्य नारायण शर्मा (कांग्रेस) 78468 वोट
भिलाई नगर प्रेम प्रकाश पांडेय प्रेम प्रकाश पांडेय देवेंद्र यादव (कांग्रेस) 51044 वोट
लोरमी अरुण साव तोखन साहू धर्मजीत सिंह (जेसीसीजे) 67742 वोट
बेलतरा रजनीश कुमार सिंह रजनीश कुमार सिंह रजनीश कुमार सिंह (भाजपा) 49,601 वोट
रायगढ़ ओपी चौधरी रोशन लाल अग्रवाल प्रकाश नायक (कांग्रेस) 69,062 वोट
जशपुर मुनिराय भगत गोविंद राम भगत विनय कुमार भगत (कांग्रेस) 71,963 वोट
कटघोरा प्रेम पटेल लखन लाल देवांगन पुरुषोत्तम भगत (कांग्रेस) 59,227 वोट
सीतापुर रामकुमार टोप्पो प्रोफेसर गोपाल राम अमरजीत भगत (कांग्रेस) 86,670 वोट
चंद्रपुर संयोगिता जूदेव संयोगिता जूदेव रामकुमार यादव (कांग्रेस) 51,717 वोट
दुर्ग शहर गजेंद्र यादव चंद्रिका चंद्राकर अरुण वोरा (कांग्रेस) 64,981 वोट
कोटा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव काशीराम साहू रेणु अजीत जोगी (JCCJ) 48,800 वोट
भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह चंपादेवी पावले गुलाब सिंह कमरो (कांग्रेस) 51,732 वोट
कवर्धा विजय शर्मा अशोक साहू मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) 136,320 वोट
बलौदाबाजार टंकराम वर्मा टेसु लाल धुरंधर प्रमोद कुमार शर्मा (JCCJ) 65,251 वोट
बैकुंठपुर भैयालाल राजवाड़े भैयालाल राजवाड़े अंबिका सिंहदेव (कांग्रेस) 48885 वोट
बेमेतरा राहुल टिकिरिहा अवधेश सिंह चंदेल आशीष छाबड़ा (कांग्रेस) 74,914 वोट
डोंगरगांव भरत वर्मा मधुसूदन यादव दलेश्वर साहू (कांग्रेस) 84,581 वोट
दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर जगेश्वर साहू ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 76,208 वोट
गुंडरदेही वीरेंद्र साहू दीपक साहू कुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) 110,369 वोट
मनेंद्रगगढ़-चिरमिरी श्यामबिहारी जायसवाल श्यामबिहारी जायसवाल डॉ विनय जायसवाल (कांग्रेस) 35,819 वोट
सामरी उद्देश्वरी पैकरा सिद्धनाथ पैकरा चिंतामणि महाराज (कांग्रेस) 80,620 वोट
साजा ईश्वर साहू लाभचंद्र बाफना रविंद्र चौबे (कांग्रेस) 95,658 वोट
कुनकुरी विष्णुदेव साय भरत साईं यूडी मिंज (कांग्रेस) 69,896 वोट
वैशाली नगर रिकेश सेन विद्यारतन भसीन विद्यारतन भसीन (भाजपा) 72,920 वोट
लैलूंगा सुनीती राठिया सत्यानंद राठिया चक्रधर प्रसाद सिदार (कांग्रेस) 81,770 वोट
पालीतानाखार रामदयाल उइके रामदयाल उइके मोहित राम केरकेट्टा (कांग्रेस) 66,971 वोट
जैजेपुर कृष्णकांत चंद्रा कैलाश साहू केशव चंद्रा (बसपा) 64,774 वोट
अहिवारा डोमेनलाल राजमहंत सांवला राम दाहरे गुरू रुद्रकुमार (कांग्रेस) 88,735 वोट
पामगढ़ संतोष लहरे अंबेश जांगड़े इंदु बंजारे (कांग्रेस) 50,129 वोट
सक्ती डॉ खिलावन साहू मेधाराम साहू डॉ चरणदास महंत (कांग्रेस) 78,058 वोट
बालोद राकेश यादव पवन कुमार साहू संगीता सिन्हा (कांग्रेस) 90,428 वोट

बिरनपुर ​हिंसा में मारे गए युवक के पिता को टिकट संभावित

साजा सीट से जिन ईश्वर साहू का नाम संभावित है वो बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के पिता हैं। ईश्वर साहू के नाम पर दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा भी की गई है ।

 

,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments