Thursday, December 18, 2025
Homeछत्तीसगढ़पंजाब बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए. तिल्दा आप ने एकत्रित की...

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए. तिल्दा आप ने एकत्रित की सहयोग राशि

तिल्दा-नेवरा-पंजाब में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों के लिए आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने नगर वासियों से राशि एकत्रित कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में में भेजी गई ।पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता कमल महान ने कहा की  पंजाबमें आई बाढ के चलते वहां के  हालत इस समय बहुत ख़राब है। गुरदासपुर, अमृतसर,पठानकोट, फिज़ालिका सहित 23-24जिले प्रभावित हैं।बाढ लगभग 4 लाख एकड़ की फसल बर्बाद हुई है, पानी के बहाव में नदियों की रेत खेतों में पहुंच गई है। हजारों पशु बाढ़ में बह गए हैं।

आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल महान ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए आप पार्टी सदस्यों द्वारा  सहायता राशि भेजने के लिए बीड़ा उठाया और कार्यकर्ताओ से मिलकर  प्रत्येक दुकान में जाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी गई।मदद के लिए प्राप्त राशि 23 हजार 163 रुपयों की राशि पंजाब के मुख्यमंत्री सहायता कोष में  भेजी गई। सहयोग राशी जुटाने में भरतसिंह चौहान,राधे बंजारे,डॉ राजकुमार सोनी,सुनील श्रीवास्तव आदि साथियों का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments