Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़भारत ने वनडे फाइनल में सबसे बड़ी जीत हासिल की, 263 गेंद...

भारत ने वनडे फाइनल में सबसे बड़ी जीत हासिल की, 263 गेंद रहते जीता मैच, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

यह भारत की भी वनडे में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2001 में केन्या के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में 231 गेंद शेष रहते मैच जीता था।

एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर आठवीं बार खिताब जीत लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने छह विकेट झटके। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर यानी महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

वनडे फाइनल में गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत

भारत ने किसी भी वनडे फाइनल में गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में 263 गेंद शेष रहते मैच जीता। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2003 में सिडनी में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 226 गेंद शेष रहते मैच जीता था।

वनडे फाइनल में सबसे बड़ी जीत (गेंद शेष रहते)

गेंद शेष मैच जगह, साल
263 भारत vs श्रीलंका कोलंबो, 2023
226 ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड सिडनी, 2003
179 ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान लॉर्ड्स, 1999

50 ओवर के प्रारूप में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत श्रीलंका ने जिम्बाब्वे पर 2001 में 274 गेंद शेष रहते हासिल की है। श्रीलंका ने ही कनाडा को 2003 में 272 गेंद शेष रहते, नेपाल ने अमेरिका को 2020 में 268 गेंद शेष रहते, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 264 गेंद शेष रहते 2007 में हराया। इसके बाद भारत की इस जीत का नंबर आता है।

वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत (गेंद शेष रहते)

गेंद शेष खिलाफ जगह, साल
263 श्रीलंका कोलंबो, 2023
231 केन्या ब्लोमफोंटेन, 2001
211 वेस्टइंडीज तिरुवनंतपुरम, 2018
188 इंग्लैंड ओवल, 2022

वनडे फाइनल में तीसरी बार 10 विकेट से जीत

वहीं, यह भारत की भी वनडे में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2001 में केन्या के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में 231 गेंद शेष रहते मैच जीता था। यह तीसरी बार है जब किसी वनडे फाइनल में किसी टीम ने 10 विकेट से मैच जीता है। इससे पहले टीम इंडिया ने 1998 में शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

वनडे फाइनल में 10 विकेट से जीत

स्कोर मैच
(कौन vs किसके खिलाफ)
जगह, साल
197/0 भारत vs जिम्बाब्वे शारजाह, 1998
118/0 ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड सिडनी, 2003
51/0 भारत vs श्रीलंका कोलंबो, 2023

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 फाइनल गेंदों के हिसाब से वनडे इतिहास का तीसरा सबसे छोटा मैच है। इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 129 गेंदें फेंकी गईं। इस मामले में शीर्ष पर नेपाल बनाम अमेरिका मैच है। यह मैच 2020 में कीर्तिपुर में खेला गया था और इस मुकाबले में कुल 104 गेंदें फेंकी गईं थीं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच है। यह मैच 2001 में खेला गया था। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में 120 गेंदें फेंकी गईं थीं।

गेंदों के हिसाब से सबसे छोटा वनडे

गेंदें फेंकी गईं मैच
(कौन vs किसके खिलाफ)
जगह, साल
104 नेपाल vs यूएसए कीर्तिपुर, 2020
120 श्रीलंका vs जिम्बाब्वे कोलंबो (SSC), 2001
129 भारत vs श्रीलंका कोलंबो (RPS), 2023
140 श्रीलंका vs कनाडा पार्ल, 2003

मैच की बात करें तो श्रीलंका के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। कुसल मेंडिस 17 रन और दुशन हेमंथा 13 रन बना सके। पांच श्रीलंकाई बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका और मथीशा पथिराना शामिल हैं। पथुम निसांका दो रन, धनंजय डिसिल्वा चार रन, दुनिथ वेलालगे आठ रन और प्रमोद मदुशन एक रन बना सके। सिराज ने मैच में कहर बरपाया। उन्होंने चौथे ओवर में चार विकेट झटके।

चौथे ओवर में सिराज का जलवा
सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।

Mohammed Siraj exults after Dasun Shanaka became his next victim, India vs Sri Lanka, Asia Cup final, Colombo, September 17, 2023उन्होंने फिर छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए।

सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने 6.1 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। पाकिस्तान और भारत, दोनों ने इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों द्वारा एक पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की।Rohit Sharma greets Shubman Gill and Virat Kohli congratulates Ishan Kishan after India's 263-ball win, India vs Sri Lanka, Asia Cup final, Colombo, September 17, 2023कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स

भारत के खिलाफ वनडे में न्यूनतम स्कोर

स्कोर टीम जगह, साल
50 श्रीलंका कोलंबो, 2023
58 बांग्लादेश मीरपुर, 2014
65 जिम्बाब्वे हरारे, 2005
73 श्रीलंका तिरुवनंतपुरम, 2023

किसी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर

स्कोर मैच
(कौन vs किसके खिलाफ)
जगह, साल
50 श्रीलंका vs भारत कोलंबो, 2023
54 भारत vs श्रीलंका शारजाह, 2000
78 श्रीलंका vs पाकिस्तान शारजाह, 2002
81 ओमान vs नामीबिया विंडहोक, 2019

श्रीलंका का वनडे में न्यूनतम स्कोर

स्कोर किसके खिलाफ जगह, साल
43 दक्षिण अफ्रीका पार्ल, 2012
50 भारत कोलंबो, 2023
55 वेस्टइंडीज शारजाह, 1986
67 इंग्लैंड मैनचेस्टर, 2014
73 भारत तिरुवनंतपुरम, 2023

सबसे कम ओवरों में आउट होने वाली टीमें (पुर्णकालिक सदस्य)

ओवर मैच
(कौन vs किसके खिलाफ)
जगह, साल
13.5 जिम्बाब्वे vs अफगानिस्तान हरारे, 2017
15.2 श्रीलंका vs भारत कोलंबो, 2023
15.4 जिम्बाब्वे vs श्रीलंका कोलंबो, 2001
16.5 श्रीलंका vs पाकिस्तान शारजाह, 2002
नोट: 15.2 ओवर किसी वनडे फाइनल में किसी टीम के ऑलआउट होने का सबसे कम ओवर है। इस मामले में श्रीलंका ने खुद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। 2002 में पाकिस्तान ने शारजाह में श्रीलंका को 16.5 ओवरों में समेट दिया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments