दुर्ग। राजनीतिक भगदड़ इसे कहते हैं,रोजाना कांग्रेस के कोई न कोई नेता प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यदि बात दुर्ग की करें तो यह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला माना जाता है और यहां रिश्ते में उनकी भाभी कांग्रेस की महिला नेत्री सीमा बघेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री गुरमीत धनई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी प्रवेश पर भगवा गमछा पहनाकर इनका स्वागत किया गया।