Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़महिलाओं को रोजगार देने मानपुर तुलसी में दी गई दोना पत्तल...

महिलाओं को रोजगार देने मानपुर तुलसी में दी गई दोना पत्तल मशीन,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर हाथ रोजगार का सपना अब साकार होता दिख रहा:शैलेश नितिन त्रिवेदी,
हमारा क्षेत्र नित नए ऊचाइयों को छू रहा है: किसान नेता राजू शर्मा

तिल्दा नेवरा -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर हाथ रोजगार का सपना अब साकार होता दिख रहा है। महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है, ताकि वह अपने पैर पर खड़े होकर और सुदृढ़ हो सकें। मंगलवार को जिला पंचायत सभापति किसान नेता राजू शर्मा ने मानपुर तिलसी पंचायत कि महिला समूह  को दोना पत्तल बनाने की मशीन प्रदान की गई।

राजू शर्मा ने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीण महिलाओं और स्व सहायता समूह महिलाओं की बैठक की थी। बैठक में महिलाओं ने दोना-पत्तल बनाने मशीन की मांग रखी थी।महिलाओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने विकास निधि की राशि से मशीन की स्वीकृति प्रदान की।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,बलौदा बाजार जिला पंचायत के अध्यक्ष राकेश वर्मा,किसान मजदूर सहयोगी केके वर्मा,की विशेष उपस्थिति में महिलाओं को मशीन सौंपी गई।

महिलाओं को संबोधित करते हुए राजू शर्मा ने कहा हमारा क्षेत्र नित नए ऊचाइयों को छू रहा है।स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओ को जोड़कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है।इससे निश्चित रूप से उनकी आमदनी बढ़ेगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी उन्होंने महिलाओं को मन लगाकर काम करने व कार्य के माध्यम से अपने गांव का नाम रौशन करने की बात कही। श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में और भी समूह कि महिलाओ को दोना-पत्तल मशीन दी जाएगी।

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप महिलाओं को सशक्त करने रोजगार से जोड़ा जा रहा है।और सी एम का हर हाथ रोजगार का सपना अब साकार होता दिख रहा है।उन्होंने समूह को ब्दहाई देते कहा कि नश्चित रूप से इस मशीन से रोजगार की राह दिखेगी ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments