आज 14 अक्टूबर का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है। आप किसी किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप कार्य क्षेत्र में अपनी मेहनत में कोई कमी ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कोई बड़े उपलब्धि हाथ लग सकती है। सहयोगियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने परिजनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे और कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। विधार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ बाकी कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर हो सकती है और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।
मकर-आज का दिन आपके लिए लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पुण्य कार्यों से आपकी छवि और निखरेगी। राजनीति में कार्यरत किसी लोग पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने रीति रिवाज पर पूरा ध्यान दें।