Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डा.रमन सिंह हुए विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डा.रमन सिंह हुए विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल

विधायक राजेश मूणत भी साथ में रहे उपस्थित

0-मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की  

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमन सिंह एवं विधायक श्री राजेश मूणत,सांसद बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व सांसद सुनील सोनी भी साथ में उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवडिय़ों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवडिय़ों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवडिय़ों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को  कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments