Sunday, October 26, 2025
Homeछत्तीसगढ़राजधानी रायपुर में MMI अस्पताल में कार्यरत नर्स की हत्या..घर में मिली...

राजधानी रायपुर में MMI अस्पताल में कार्यरत नर्स की हत्या..घर में मिली खून से सनी हुई लाश..बॉयफ्रेंड पर आशंका

राजधानी रायपुर में MMI नारायणा अस्पताल की स्टाफ नर्स की हत्या होने से शहर के सनसनी फैल गई है. खून से लथपथ युवती की लाश घर के कमरे में मिली है. मृतका की पहचान प्रियंका दास (23) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.नर्स की हत्या चाकू से  की गई है  युवती के सीने पर और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चला रहा था।  वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। टिकरापारा में किराए के कमरे में 3 सहेलियों के साथ रह रही थी। वारदात के चाकू को मौके पर छोड़कर आरोपी भाग गया है।

रायपुर में MMI नारायणा अस्पताल की नर्स के घर फोरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची।

दरअसल, गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद प्रियंका दास की सहेली रूम पहुंची। इस दौरान प्रियंका की सहेली ने कमरे के भीतर खून से सनी लाश देखी। युवती ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने टिकरापारा पुलिस को मामले की जानकारी दी।मामले की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से सबूत जुटाए। कमरे में चाकू से वार करने की वजह से खून ही खून बिखरा मिला है।

जानकारी अनुसार पिछले एक महीने से प्रियंका अपनी तीन सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी। रूममेट लड़कियों ने उसे बताया कि प्रियंका का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर विवाद था। इसके बाद सहेलियों ने उसे वापस घर जाने के लिए कहा था, लेकिन उसने घर जाने से मना कर दिया था।पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी। इससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस को शक है कि मर्डर में बॉयफ्रेंड से विवाद एक वजह हो सकती है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

टिकरापारा पुलिस के मुताबिक उन्हें करीब 11:30 बजे हत्या की सूचना मिली थी। लड़की के हाथ के पास से चाकू मिला है, जिसे जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, प्रियंका ने एक दिन पहले अस्पताल में ड्यूटी भी की थी। वह डे शिफ्ट में थी। फिलहाल पुलिस रूममेट से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments