Sunday, July 6, 2025
Homeछत्तीसगढ़लगातार बारिश ;लोगों के घरों में घुसा नाली का गंदा पानी

लगातार बारिश ;लोगों के घरों में घुसा नाली का गंदा पानी

कोरबा ;कोरबा में लगातार बारिश के कारण नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वार्ड नंबर 13 न्यू अमरिया पारा और चिमनीभठा बस्ती में पिछले तीन दिनों से नाली का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। घर में भरे पानी को  बाहर निकालने के लिए रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। घरो में पानी के साथ झ्रले जीव जंतु आ रहे है..जिसके कारण लोग भयभीत है..घरो के सदस्यों का ज्यादातर समय घर पानी बहार निकलने में ही गुजर रहा है ..

लोगो का कहना है पिछले 10 सालों से इस वार्ड में नाली-नाला और पानी निकासी का कोई काम नहीं हुआ है। वार्ड नंबर 29 मुड़ापार में भी स्थिति गंभीर है। मुड़ापार बस्ती, शांति नगर और रामनगर बस्ती के घरों में नाले का पानी घुस गया है। इससे सांप और कीड़े-मकोड़े भी घरों में प्रवेश कर गए हैं।

शहर से लगे रवि शंकर दादर नाला में जल भराव के कारण कई गांव के लोग फंसे हुए हैं। जहां कई किलोमीटर दूरी तय कर शहर आना पड़ रहा है। वहीं कई चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर चालक जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं।वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि शांति नगर और रामनगर के बीच बने नाले में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। इस कारण पानी वापस घरों में घुस रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दे दी है।

वार्ड नंबर 9 सीतामढ़ी में नाला किनारे के घरों में भी जलभराव है..स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई सालों से बनी हुई है.. वार्ड के पूर्व पार्षद सुफल दास और वर्तमान पार्षद राधा दास पिछले तीन दिनों से घर-घर जाकर लोगों की मदद कर रहे हैं..वे अपने साथियों के साथ मिलकर घरों से पानी निकालने में जुटे हैं।

लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई सालों से यह समस्या बनी है लेकिन जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग जिला प्रशासन न जाने क्यों ध्यान नहीं दे रहे  है यह समझ से परे है। कोरबा से VCN की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments