Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़लोकतंत्र के गलियारे में फिर सुनाई देगी सत्य की दहाड़; राम गिडलानी,...

लोकतंत्र के गलियारे में फिर सुनाई देगी सत्य की दहाड़; राम गिडलानी, शैलेश नितिन त्रिवेदी बोले-यह खुशी का दिन

तिल्दा नेवरा –सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए छतीसगढ़ सिंधी एकादमी केअध्यक्ष राम गिडलानी ने कहा कि लोकतंत्र के गलियारे में फिर सुनाई देगी सत्य की दहाड़ ‘छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश त्रिवेदी ने कहा आज यह खुशी का दिन है…
मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली सजा पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के फैसले का स्वागत करते कांग्रेस नेता छतीसगढ़ सिंधी एकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी ने कहा कि फैसला सत्य और न्याय की मजबूत पुष्टि है, यह नफरत पर प्यार की जीत है।सत्यमेव जयते – जय हिंद। लोकतंत्र के गलियारे में फिर सुनाई देगी उन्होंने कहा हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। न्याय की जीत हुई है। कोई भी ताकत लोगों की आवाज को चुप नहीं करा सकती है।
कांग्रेसी नेता छतीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सराहना करते हुए कहा,यह खुशी का दिन है , सच्चाई की ही जीत होती है। हम राहुल गांधी को राहत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। न्याय दिया गया है, लोकतंत्र की जीत हुई है। संविधान को बरकरार रखा गया है। गांधी के खिलाफ भाजपा की साजिश पूरी तरह उजागर हो गई है त्रिवेदी ने कहा, उनके (भाजपा) लिए विपक्षी नेताओं को दुर्भावनापूर्ण निशाना बनाना बंद करने का समय आ गया है। अब समय आ गया है कि वे लोगों के दिए जनादेश का सम्मान करें |
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments