Monday, July 14, 2025
Homeछत्तीसगढ़सीएम सुखविंदर सुक्खू का इस्तीफा

सीएम सुखविंदर सुक्खू का इस्तीफा

शिमला। मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं।

वरिष्ठ मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस का बहुमत होने के बाद भी राज्यसभा में भाजपा उम्मीद्वार जीतने के बाद राजनीतिक हालात हिमाचल प्रदेश में बदल गए हैं। कांग्रेस के बागी छह विधायकों को बीती रात शिमला से हरियाणा के पंचकूला ले जाया गया था। आज सुबह से विधायक हेलिकॉप्टर से फिर शिमला पहुंचे और विधानसभा में हिस्सा लिया। यहां बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वे सभी भाजपा के साथ हैं।  हिमाचल विधानसभा में कुल सीट 68 है और बहुमत का आंकड़ा 35 है। 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 40 सीट जीती थी, जबकि भाजपा ने 25, वहीं 3 पर निर्दलीय हैं। अभी कांग्रेस के 6 विधायक बागी हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments