Monday, June 2, 2025
Homeशिक्षासुशासन तिहार का तीसरा चरण:मुख्यमंत्री का उड़न खटोला ,सक्ती के बन्दोरा गांव...

सुशासन तिहार का तीसरा चरण:मुख्यमंत्री का उड़न खटोला ,सक्ती के बन्दोरा गांव में उतरा, CM ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सवांद

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया मुख्यमंत्री साय किसी भी गांव में आकस्मिक जाएंगे और वहां लोगों से सीधा सम्पर्क करेंगे। उनका यह भ्रमण। गोपनीय है।शीर्ष स्तर को छोड़कर किसी को नहीं पता कि किस गांव में मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री समाधान शिविरों में भी जाएंगे और लोगों से योजनाओं का फ़ीड बेक लेंगे। इसी कड़ी में आज पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले के करिगांव में पहुँचकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से खुलकर चर्चा की

सक्ती…सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिले के करिगांव में अचानक पहुँचकर ग्रामवासियों को आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्यमंत्री का उड़न खटोला लिमगांव की बजाय सीधे बन्दोरा गांव में उतरा, जिससे प्रशासनिक अमला कुछ समय के लिए असमंजस में पड़ गया। प्रशासन पहले से ही लिमगांव में मुख्यमंत्री की अगवानी की तैयारी में जुटा था, परन्तु मुख्यमंत्री के करिगांव पहुँच गए बाद पूरा प्रशसनिक अमला गए करिगांव पहुंचा

सुशासन तिहार 2025 के तहत प्रदेश में जनसंवाद और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का औचक दौरा शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा, जिससे ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री सीधे करीगांव पहुंचे, जहां पीपल के पुराने पेड़ के नीचे एक चौपाल लगाई गई।

यहाँ उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। चौपाल के लिए कोई मंच या विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। मुख्यमंत्री खाट पर बैठकर सहज वातावरण में लोगों से बातचीत करते नजर आए..।….मुख्यमंत्री के इस अनौपचारिक दौरे का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने हल्दी-चावल का तिलक लगाकर और आरती उतारकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कई महिलाओं ने उन्हें कमल का फूल भेंट कर अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया।

चौपाल में ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। श्री साय ने धैर्यपूर्वक सभी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार का उद्देश्य सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि शासन को जमीन पर उतारना है। हम चाहते हैं कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ सटीक और समय पर पहुंचे।”

मुख्यमंत्री  साय ने विशेष रूप से महिलाओं के स्वसहायता समूहों की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार इन समूहों को सशक्त बनाने के लिए और अधिक योजनाएं लाएगी। उन्होंने युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस मौके पर चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए कम विष्णु देव साय ने कारी गांव में नया पंचायत भवन बनाने की घोषणा की, सीएम ने सप्ताह में एक दिन पटवारी कार्यालय लगाए जाने की भी बात कही इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव में अवैध भूमि कब्जे की शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments