Sunday, July 6, 2025
Homeछत्तीसगढ़13 आइएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल

13 आइएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल

रायपुर। राज्य सरकार ने बुधवार की रात 13 आइएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। इनमें 2008 बैच के आइएएस राजेश सिंह राणा का कद बढ़ा दिया है। उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। यह विभाग उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के पास है। राणा के पास सीईओ, राज्य कौशल विकास विभाग और सीईओ क्रेडा का भी दायित्व है। क्रेड मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ही विभाग है।

वहीं 2014 बैच के आइएएस अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी को आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी मिली है। 2012 बैच की आइएएस पुष्पा साहू को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में यहां सचिव का दायित्व उच्च शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए प्रोफेसर वीके गोयल संभाल रहे थे। वहीं दो अन्य अधिकारियों की पदस्थापना के लिए अलग से आदेश जारी किया गया है।

:::: अधिकारियों को यहां की मिली जिम्मेदारी

डा. सी आर प्रसन्ना: निदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान।

राजेश सिंह राणा : सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सीईओ, राज्य कौशल विकास विभाग व सीईओ क्रेडा।

पुष्पा साहू: संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा, सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ।

ऋतुऱाज रघुवंशी: आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं।

महादेव कावरे: संचालक, कोष लेखा व पेंशन।

डोमन सिंह: अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग, अंबिकापुर।

पदुम सिंह एल्मा: संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान व प्रबंध संचालक अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम।

आनंद कुमार मसीह: आयुक्त, वक्फ सर्वे।

अमृत विकास तोपनो: सीईओ, छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी ।

तुलिका प्रजापति: संचालक, महिला एवं बाल विकास व प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिरायु परियोजना।

गोपाल वमार्: सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग।

नीलम नामदेव एक्का: सचिव, गृह एवं जेल विभाग

अंकित आनंद: सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments