Tuesday, July 8, 2025
Homeछत्तीसगढ़28 April Ka Rashifal वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए...

28 April Ka Rashifal वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, पढ़ें दैनिक राशिफल

28 April Ka Rashifal

मेष –दस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपसे काम में  कुछ गलती हो सकती है। आपको किसी दूसरे के काम में कोई गलती नहीं निकालनी हैं। किसी के बहकावे में आकार कोई भी निवेश न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपका कोई मित्र लम्बे अरसे बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है, आप पुराने गिले शिकवे लेकर न आएं।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  जीवन साथी के करियर में  आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप किसी बचत की योजना में निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा मिलेगा। आप  किसी से धन उधार न लें,नहीं तो आपको उसे वापस देने में समस्या हो सकती है।
मिथुन –आज आप परोपकार से जुड़े कार्य कर सकते हैं, जिससे आपका नाम होगा। आप आधुनिक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। आपकी कला कौशल में भी सुधार आएगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें, नहीं तो वह आपके बनते कामों मे विघ्न डाल सकते हैं। आपको अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आपने कहीं घूमने फिरने का प्लान बनाया है, तो उसमें  परिवार के सदस्य कुछ रोड़ा अटकाएंगे  जिस कारण वह प्लान टल  सकता है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में आपको किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा। आपका किसी घर,मकान, दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन ना करें। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर  जाना पड़ सकता है।
सिंह –आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, तो आप उसमे सफल होंगे। आप किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामों की तारीफ करते नजर आएंगे। परिवार में सदस्यों में यदि कुछ कलह चल रही थी तो वह भी दूर होती दिख रही है। व्यवसाय में आपको किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा
कन्या –आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे  लोगों से मदद की  आवश्यकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको तेज वाहनों के प्रयोग से संभलकर चलना होगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
तुला –आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने काम को छोड़कर दूसरों का काम निपटाने में लगे रह सकते हैं। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में कुछ ना बोलें, अन्यथा कोर्ट कचहरी हो सकती है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने धन को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको कानून का सहारा लेना पड़ेगा। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments