Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ को मिली एक और सौगात:राज्य में शुरू होगी वंदे भारत मेट्रो...

छत्तीसगढ़ को मिली एक और सौगात:राज्य में शुरू होगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन,4 घंटे में तय होगी 262 किमी की दूरी, वंदे भारत से कम किराया,

रायपुर:भारतीय रेलवे राज्य को एक और सौगात देने जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन के बाद अब जल्द ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी….। इसकी घोषणा कर दी गई है…। छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम अरुण साव ने अपने सोशल मीडिया एक्स में इसकी जानकारी दी है…। छत्तीसगढ़ में पहली वंदे मेट्रो ट्रेन दुर्ग से नागपुर के लिए रवाना होगी।

आपको बता दे छत्तीसगढ़ में अभी दो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। एक रायपुर से नागपुर के लिए तो दूसरी दुर्ग से विशाखापट्नम के लिए। वंदे भारत ट्रेन के बाद अब वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलेगी

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, दुर्ग नागपुर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। जल्द ही इस ट्रेन की सुविधा इस रूट पर मिल जाएगा। इस काम के जल्द पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से नागपुर तक का सफर आसान हो जाएगा।

वंदे मेट्रो ट्रेन से दुर्ग और नागपुर की दूरी 4 घंटे में तय होगी। दुर्ग से नागपुर की दूरी लगभग 262 किमी की है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का किराया वंदे भारत ट्रेन से कम होगा। डेप्युटी सीएम अरुण साव ने भी इस बात की जानकारी दी है। हालांकि ट्रेन का किराया कितना होगा और कब से इसका संचालन होगा इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस ट्रेन के स्टॉपेज किन-किन स्टेशनों ने होगा इसकी जानकारी अभी रेलवे ने जारी नहीं की है।

छत्तीसगढ़ के डेप्युटी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “डबल इंजन की सरकार में रेलवे का विस्तार! छत्तीसगढ़ में वंदे भारत के बाद अब वंदे मेट्रो की बारी। दुर्ग से नागपुर के बीच चलेगी ‘वंदे मेट्रो’।” इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 4 घंटे में पूरा होगा नागपुर तक का सफर, नागपुर जाने का किराया भी हो जाएगा कम।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, वंदे भारत मेट्रो ट्रेन 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसमें सभी कोट एसी होंगे। 12 एसी के साथ यह ट्रेन चलेगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में करीब 1150 यात्री सफर कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments