Sunday, July 6, 2025
Homeछत्तीसगढ़हमनें सत्ता के भरोसे चुनाव नहीं लड़ा:शिवरतन बोले- संगठन के भरोसे लड़ा...

हमनें सत्ता के भरोसे चुनाव नहीं लड़ा:शिवरतन बोले- संगठन के भरोसे लड़ा है चुनाव, हर जिले में भाजपा बना रही मतगणना प्रभारी

रायपुर-भारतीय जनता पार्टी मतगणना को लेकर तैयारी कर रही है। प्रदेश के हर जिले में एक मतगणना प्रभारी की नियुक्ति संगठन करेगा। मतगणना प्रभारी लोकसभा मुख्यालय और प्रदेश भाजपा मुख्यालय के संपर्क में रहेगा। मतगणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि की जानकारी बड़े नेताओं तक पहुंचाएगा। सभी नेताओं को मतगणना से पहले EVM की सील चेक करने खास तौर पर कहा गया है।

किसी भी विवाद या वोटों की गिनती में गड़बड़ी की स्थिति में इसके बाद भाजपा की टीम इलेक्शन ऑफिसर्स से संपर्क करेगी। यह तय किया गया भारतीय जनता पार्टी की बैठक में। यह बैठक शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव और शिवरतन शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

शिवरतन शर्मा से यह पूछे जाने पर की क्या किसी गड़बड़ी की आशंका है जो मतगणना को लेकर खास तैयारी है, तो उन्होंने कहा कि हमने सत्ता के भरोसे चुनाव नहीं लड़ा, संगठन के भरोसे चुनाव लड़ा है। संगठन की तैयारी की जानकारी कार्यकर्ताओं को पहुंचना हमारा काम है मतगणना से जुड़े काउंटिंग एजेंट, परिणाम घोषित होने तक मतगणना स्थल नहीं छोड़ेंगे। हम चुनाव की तैयारी नामांकन से अंतिम नतीजे तक करते हैं।

रात 2 बजे तक चली तैयारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि हमारी मेहनत, कार्य कुशलता, प्रबंधन क्षमता अद्भुत है। इसकी चर्चा सभी जगह होती है। यह अन्य राज्यों में प्रचार के लिए जब छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता गए तो झारखंड और ओड़िशा के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर कही। प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने माइक्रो लेवल तक जनता के बीच जाकर कार्य किया और रात 2 बजे तक चुनाव प्रबंधन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। हम इसी विश्वास के साथ मोदी जी का हाथ मजबूत करने छत्तीसगढ़ की सभी सीटे जीतेंग

बैठक का संचालन महामंत्री रामू रोहरा ने किया वह आभार प्रदर्शन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बैठक में बस्तर क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, राजनांदगांव क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत, बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, लखन लाल साहू, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, विधायक विक्रम उसेंडी, रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, चंपा देवी पावले, रामकुमार भट्ट सहित जिला अध्यक्ष, लोकसभा संयोजक, प्रभारी बैठक में मौजूद रहे

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments