रायपुर -छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश की नई कार्यकारिणी गठन करने की तैयारी तेज हो गई।कार्यकारिणी की पहली 50 पदाधिकारियों की सूचि इस महीने के अंदर घोषित हो सकती है,किरणदेव के प्रदेश अध्यक्ष बन्ने के बाद से नई कार्यकारणी का गठन अधर में लटका हुआ है ,लेकिन अब कार्यकारिणी गठन में देर नही होगी..
विधान सभा चुनाव में तीन साल से भी अधिक का समय बचा हुआ है ..बावजूद भाजपा 2028 के चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है. भाजपा नई कार्यकारिणी गठन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी संगठन में बढ़ाने जा रही है। पहली बार 30 प्रतिशत महिलाओं को संगठन में मौका दिया जाएगा..। महिला मोर्चा के अलावा सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के साथ महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे पदों पर भी महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी..इसके लिए बूथ स्तर तक पर महिला नेत्रियों को पिछले छह महीने से खोजा जा रहा था..जिन महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता है, अब पार्टी उन्हें आगे लाना चाहती है..क्योंकि आगामी चुनाव में 30 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देना है। साथ ही जाति और क्षेत्र के समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
संगठन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की तैयारी
मना जा रहा है कि प्रदेश के चारों महामंत्री में भरत वर्मा को छोड़कर बाकी तीन का बदलना तय बताया जा रहा है। क्योंकि संजय श्रीवास्तव नान अध्यक्ष और रामू रोहरा महापौर बन चुके हैं।जबकि रामजी भारती को हटाकर नवीन मार्कंडेय को लाने की तैयारी है. इसके अलावा रजनीश सिंह को भी महामंत्री बनाने की चर्चा है ..हालांकि उनके खिलाफ कई शिकायतें संगठन में पहले से हो चुकी हैं..। अगर उन्हें मौका नहीं मिलता है तो अभिषेक सिंह या श्रीचंद सुंदरानी को महामंत्री बनाया जा सकता है। तीसरे चेहरे के तौर पर किसी महिला की तलाश चल रही है।
उपाध्यक्ष और मंत्री बदले जाएंगे
भाजपा संगठन में अभी 6 उपाध्यक्ष और 6 मंत्री हैं। उपाध्यक्ष में शिवरतन शर्मा को छोड़कर बाकी सभी के बदले जाने की बात सामने आ रही है।उपाध्यक्ष के तौर पर उन्हें फिर से मौका दिया जाएगा, जिन्हें टिकट और निगम-मंडल नहीं मिल पाया है.. इसमें नारायण चंदेल, वेदराम मनहरे, लाभचंद बाफना, सुरेंद्र पाटनी के नाम आगे हैं…वहीं मंत्री के तौर पर युवाओं को आगे लाने की चर्चा है। किशोर महानंद को छोड़ बाकी के बदले जाने की संभावना है। इसके अलावा सभी संभागों को नए प्रभारी भी मिलेंगे।
मोर्चा की नई टीम के बाद कार्यसमिति की होगी घोषणा
भाजपा संगठन के सात मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ की भी नई कार्यकारिणी गठित होगी,,इसके लिए तेयारी शुरू हो गई है .. इसके लिए नई पीढ़ी के युवाओ को आगे लाने की तैयारी में है.. इस वजह से इसमें युवाओं और महिलाओं का संतुलन बनाया जाएगा….। मोर्चा में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी जिन्हें आगामी विधानसभा में टिकट भी दिया जा सके। संगठन महामंत्री पवन साय सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के नाम फाइनल कर चुके हैं। सांसद-विधायक प्रशिक्षण के बाद इनकी सूची जारी हो सकती है।
कोषाध्यक्ष को छोड,कार्यालय प्रभारी बदलेंगे, बनेंगे नए प्रवक्ता
कोषाध्यक्ष नंदन जैन ही रहेंगे..कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता की जगह छगन मूंदड़ा या निरंजन सिन्हा को मौका दिया जा सकता है। सह प्रभारी रजनीश शुक्ला को भी बदलने की बात कही जा रही है… नरेश गुप्ता और रजनीश को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है..इसके अलाव मीडिया विभाग में भी प्रवक्ता के तौर पर नए नाम सामने आएंगे। मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को सिंधी काउंसिल का अध्यक्ष बनाऐ जाने की प्रबल संभावना है ..ऐसे में उनकी जगह पर अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवती, उमेश घोरमोड़े या सुनील चौधरी को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं प्रदेश प्रवक्ताओं में अमित साहू को छोड़कर बाकी को बदला जा सकता है।
सघन को प्रभावशाली नेत्रियों की तलाश
संगठन पिछले छह महीने से बूथ से लेकर प्रदेश तक में एक्टिव महिला नेत्रियों की सूची तैयार कर रही है। इसमें ऐसी महिलाओं को खोजा जा रहा है जो भाजपा से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं.इसके अलावा वे स्वयं नेता हो, पति पर आश्रित न हो। वे अपने दम पर राजनीति कर रही हों। यही नहीं दूसरी पार्टी की भी जिले में दमदार नेत्री है तो उसकी सूची भी तैयार की गई है