Wednesday, December 3, 2025
Homeदेश विदेशभांजे के इश्क में पड़ी मामी:पति और 4 बच्चों को छोड़ भांजे...

भांजे के इश्क में पड़ी मामी:पति और 4 बच्चों को छोड़ भांजे से रचाई दूसरी शादी,

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 25 साल बाद एक महिला को अपने ही 25 वर्षीय भांजे से प्रेम हो गया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। मामला जब खुला तो यह प्रेम संबंध न केवल पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया। मामले में पंचायत बैठी। पंचायत के फैसले और पति के निर्णय ने इस मामले को अधिक चर्चा में ला दिया है। दरअसल, पति ने महिला की दूसरी शादी को स्वीकार करते हुए कहा कि अब इसे कौन रोकेगा? उसने महिला के निर्णय को स्वीकार लिया

मामी और भांजे का रिश्ता बेहद ही खास होता है.। यह सिर्फ एक पारिवारिक संबंध नहीं है, बल्कि इसमें दोस्ती, मस्ती और विश्वास का एक अनोखा मिश्रण होता है। भांजा अपनी मां के बाद अगर सबसे ज्यादा किसी से जुड़ा होता है तो वो मामी होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जो मामी और भांजे के रिश्ते को तार तार कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने अपनी शादी के 25 साल बाद अपने भांजे के प्यार में पागल हो गई। जिसके बाद दोनों ने किसी को बिना बताए शादी भी कर ली। इतना ही नहीं दोनों साथ भी रहने लगे। जब इसकी जानकारी परिवार को लगी तो हंगामा हो गया और गांव में पंचायत हो गया। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी को उसके आशिक भांजे के साथ विवाद कर दिया।

आपको बता दें कि यहां रहने वाले एक व्यक्ति की शादी 25 साल पहले एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के तीन साल बाद गौना हुआ। बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे भी है। उनमें दो बेटियां 20 और 18 साल की हैं। जबकी बेटे 17 और 10 साल के हैं। महिला का पति परिवार के जीविकोपार्जन करने के लिए बाहर रहता था।

इसी बीच दूर के रिश्ते के भांजे का घर आना जाना था। इसी दौरान महिला और भांजे के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों प्यार में इतना पागल हो गए कि एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, जिसके बाद दोनों ने साल 2024 में कोर्ट मैरिज कर ली और महिला अपने बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ रहने लगी। इस बात की जानकारी जब महिला के पति को ​हुआ तो वे बिना देर किए इस​की शिकायत पुलिस में की। इसके बाद प्रेमी महिला को लेकर बाहर चला गया। कुछ दिन बाद दोनों घर आए तो महिला अपने पति के पास रहने चली गई।

प्रेमी ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई पर महिला अपने पति के पास से नहीं गई। तीन दिन पहले महिला फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद पति ने तहरीर दी तो रविवार को महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसी के साथ रहने पर अड़ गई। दोनों पक्ष गांव चले आए और पंचायत में पति ने महिला की जिद पर उसे प्रेमी संग भेज कर सुलह-समझौता कर लिया।

बच्प्मी ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई पर महिला अपने पति के पास से नहीं गई। तीन दिन पहले महिला फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद पति ने तहरीर दी तो रविवार को महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसी के साथ रहने पर अड़ गई। दोनों पक्ष गांव चले आए और पंचायत में पति ने महिला की जिद पर उसे प्रेमी संग भेज कर सुलह-समझौता कर लिया। मामी, चार बच्चों को छोड़ रचाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments