Saturday, September 13, 2025
Homeमध्यप्रदेशमेरी पत्नी के कई लड़कों से थे संबंध’, बीबी को गोली मारने...

मेरी पत्नी के कई लड़कों से थे संबंध’, बीबी को गोली मारने के बाद पति ने स्वीकार किया जुर्म,

ग्वालियर:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोलियों से भून दिया। यह घटना शुक्रवार दोपहर रूप सिंह स्टेडियम के बाहर हुई। आनन-फानन में पुलिस ने घायल अवस्था में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।

कहावत है प्यार, इश्क ओर मोहब्बत में सब कुछ जायज है। ऐसा ही आज कुछ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला है। जहां एक युवक ओर एक युवती ने एक दूसरे को पाने के लिए न जाने कितनों को अपना दुश्मन बना लिया। लेकिन जब, दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी लेकिन अंजाम नही पहुंच सकी तो आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली। लेकिन उसके बाद, दोनों ने प्यार नही बल्कि नफरत पनप गयी। अरविंद ने अपनी कथित पत्नी को पहले कार से कुचलने की कोशिश फिर AI से अश्लील फोटो डाले और आज उसे दिनदहाड़े गोली से भून दिया।

घटना रूप सिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां युवक ने उसे रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस ने उसे काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। उसकी पिटाई भी की। फिर उसे उठाकर थाने ले गई। गोली चलाने वाले का नाम अरविंद परिहार है। अरविंद ने नंदिनी परिहार से आर्य समाज मंदिर से शादी की थी।

9 सितंबर को नंदिनी ने एसपी कार्यालय पहुँचकर अरविंद के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद ने धोखे से शादी की और जब उसने इसका विरोध किया तो 16 नवंबर 2024 को अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उस पर हमला किया था। यह मामला फ़िलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा नंदिनी ने पुलिस से एक और शिकायत की थी कि पूजा सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फ़र्ज़ी फोटो और वीडियो वायरल कर रही है, जो उसके परिवार को भी भेजी जा रही हैं। अरविंद लगातार धमकियाँ दे रहा था कि यदि वह उसके पास वापस नहीं आई तो वह उसे जान से मार देगा। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अरविंद और नंदिनी पति-पत्नी नहीं थे, बल्कि लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अब इस हिंसक रूप में सामने आया है।

गोली चलाने के बाद अरविंद घटनास्थल पर बैठा रहा और कट्टा लहराता रहा ताकि कोई पास न आए। उसने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया, जिसमें उसने कहा कि नंदिनी पिछले छह महीनों से अंकुश पाठक उर्फ़ कल्लू के साथ रह रही थी। उसने आरोप लगाया कि नंदिनी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर उसे झूठे मामलों में फँसाया। अरविंद ने यह भी दावा किया कि नंदिनी के कई अन्य पुरुषों से भी संबंध थे। बहरहाल पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है… अरविंद पेशे से ठेकेदार है। उसने करीब 10 महीने पहले नंदिनी उसके बेटे और मां को कार से कुचलने की कोशिश की थी। लेकिन आज तो जैसे उसके सिर पर खून सवार था। उसने गोलियों से उसे भून दिया। नंदनी ग्वालियर के ट्रामा सेंटर में जिंदगी ओर मौत की जंग लड़ रही है तो वहीं, अरविंद पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन सबसे हैरत की बात ये है उसने अपने किए पर जरा भी पछतावा नही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments