Sunday, October 26, 2025
Homeदेश विदेश14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 9 लोगों ने एक-एक कर...

14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 9 लोगों ने एक-एक कर मिटाई हवस,

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात की जानकारी सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रांची के रातू इलाके का है। यहां 9 लोगों ने मिलकर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस वारदात के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल गई। पीड़िता ने परिजनों को जब इस बात की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पूरी वारदात की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि,  यह घटना रविवार रात को हुई और इसमें कथित संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया, ‘पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की चिकित्सकीय जांच भी करायी गई है।’ पुष्कर ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। रातू थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा, ‘पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments