Wednesday, December 3, 2025
Homeछत्तीसगढ़भगवान श्री राम को वनवास मिला तो, अयोध्या ही नहीं. उनके दीर्घायु...

भगवान श्री राम को वनवास मिला तो, अयोध्या ही नहीं. उनके दीर्घायु के लिए पूरा संसार प्रार्थना कर रहा था

तिल्दा नेवरा,सदगुरु धाम आश्रम गौरखेड़ा चल रहे तीन दिवसीय  गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दुसरे दिन समय के सद्गुरु स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज ने अपने दिव्य प्रवचन में कहां की आप जब तपस्वी होते हैं. पाक साफ होते हैं तो बहुत लोग आपके लिए प्रार्थना करते हैं |स्वामी जी ने भगवान राम जी का उदाहरण देते हुए बताया कि जब भगवान राम को वनवास मिला तब राम के लिए अयोध्या ही नहीं पूरा संसार प्रार्थना कर रहे थे वह जिस रास्ते से गुजरते थे उस रास्ते से लोग प्रार्थना करते हुए उनके दीर्घायु की कामना कर रहे थे..

स्वामी जी ने  की जब हम राम की तरह धर्म पद पर निकलते हैं तो लोभ लालच मिलता है| जिसे  रिद्धि सिद्धि कहते हैं, तो गुरु भक्तों के लिए उचित यही है की जो गुरू आदेश दिया है उसी पथ पर आगे बढ़े, इसी प्रकार भक्त गुरु अनुकंपा से सफल हो , मुक्त हो जाता है|

स्वामी जी ने पुराणिक राजा राज्यवर्धन  का उदाहरण देकर समझाया कि गृहस्थाश्रम के बाद जब बाल पकने लगे तो समझ जाना चाहिए कि अब धर्म और समाज के लिए परमात्मा के कार्य में आगे आने का समय हो गया है| कार्यक्रम में मां आदि श्री द्वारा श्री राम कथा के माध्यम से भगवान राम के गुरु भक्ती पर प्रकाश डाला |आचार्य संतोष शर्मा जी ने बताया की 29 जून गुरुवार को श्री गुरु पूर्णिमा का महोत्सव का पूर्णाहुति प्रातः 10 बजे गुरु पादुका पूजन और महा भंडारे के साथ होगा और प्रातः 8:00 बजे से स्वामी जी भक्तों को ब्रह्म दिक्षा देंगे | सदविप्र समाज सेवा छ. ग. के अध्यक्ष श्री आचार्य हेमंत साहू जी ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सभी जन मानस को सम्मिलित होने का आग्रह किया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments