Monday, July 14, 2025
Homeदेश विदेशअहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग, 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग, 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

राजस्थान अस्पताल में के बेसमेंट में यह आग लगी है। अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे यह आग लगी। आग लगने के बाद पूरे बेसमेंट में धुंआ भर गया।

अहमदाबाद के एक अस्पताल में आग लगने की खबर है। आग लगने के बाद अस्पताल से 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर 20-25 अग्निशमन कर्मी मौजूद हैं। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

बेसमेंट में लगी आग
अहमदाबाद के साहिबबाग इलाके में स्थित राजस्थान अस्पताल में के बेसमेंट में यह आग लगी है। अस्पताल के बेसमेंट में सुबह करीब साढ़े चार बजे यह आग लगी। आग लगने के बाद पूरे बेसमेंट में धुंआ भर गया। अस्पताल से एहतियातन 100 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। अग्निशमन अधिकारी जयेश खादिया ने बताया कि राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आग करीब सुबह साढ़े चार बजे लगी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल में कुछ पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मरीजों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। 20-25 अग्निशमन कर्मी मौके पर मौजूद हैं और आग को नियंत्रित कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments