0- कोविडकाल में हुई है भारी गड़बड़ी,गरीबों का हिस्सा खा गए दलाल
रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सोमवार को कहा कि, छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न की डकैती हुई है। कांग्रेस सरकार के संरक्षण में डकैती हो रही चावल की। यदि नहीं हो रही है तो किस दुकान से कितना शॉर्टेज चावल मिला, किस पर क्या कार्रवाई किए इसकी जानकारी दें। प्रदेश में कुल मिलाकर गरीबों का शोषण, गरीबों के अनाज की लूट हो रही है।
राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में अजय चंद्राकर ने कहा कि, कोविड काल में राज्य केंद्र का हिस्सा मिलाकर गरीबों को 15 किलो चावल दिया जाना था। मगर लोगों को 10-10 किलो चावल दिया गया। बाकी कांग्रेस के भ्रष्ट लोग खा गए। क्या कांग्रेस इसकी जांच का ऐलान करेगी। चंद्राकर ने कहा चावल गड़बड़ी का मामला विधानसभा में भी उठा। 24 मार्च को विधानसभा में जांच रिपोर्ट पटल पर रखी जानी थी। षडयंत्रपूर्वक 23 तारीख को सत्रावसान कर दिया गया।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गोयल 15 सितंबर को रायपुर आए थे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में अनाज की बड़ी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम, रायपुर (स्नष्टढ्ढ) के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्रवाई करने को भी कहा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि, आसपास के इलाके से धान लेकर पैसे खाने की राज्य सरकार कोई स्कैम चला रही है ऐसा लग रहा है।
चुनाव के समय कोई बड़ा स्कैम करने जा रही है, पैडी मामले में जरूर घोटाला करने जा रही है राज्य सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की बायोमैट्रिक इंट्री करने से इनकार किया है। इसमें भी कोई न कोई गड़बड़ी लग रही है. बिचौलियों को फायदा पहुंचना चाहती है प्रदेश सरकार।