Saturday, July 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत:खेलने के नाम से घर...

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत:खेलने के नाम से घर से निकले थे; नहाने के दौरान हुआ हादसा

सूरजपुर- सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव में  तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के दो बच्चे डूब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई। हादसे के दौरान पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इनमें से 12 वर्षीय बालिका और 7 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरवां के पांच बच्चे शुक्रवार को खेलने के नाम पर घर से निकले थे और वे गांव के बाहर तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान सानिया (12) और पुष्कर (7) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया। वहां कोई नहीं था तो बच्चे वहां से भागकर गांव में पहुंचे और बच्चों के डूब जाने की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने बाहर निकाला, तब तक मौत

सूचना पर ग्रामीण भागकर तालाब पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृत सानिया और पुष्कर चचेरे भाई-बहन थे। दीपावली के दूसरे दिन दो बच्चों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

सूचना पर पहुंचे विधायक, दिया मदद का भरोसा

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। हादसे में मृत दोनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। घटना से बच्चों के परिजन सदमे में हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे तैरना नहीं जानते थे। गांव के बच्चे पहले भी नहाने के लिए तालाब में जाते रहे हैं। आज दोनों बच्चे ज्यादा गहरे पानी में चले गए। बारिश के बाद से तालाब पूरा भरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments