मेष-आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।आपको अपने कामों को लेकर संयम बनाए रखना होगा।यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे,तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है।विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपने पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत में कुछ उतार देखने को मिलेंगे और विरोधी भी सतर्क रहेंगे।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए आलस्य को दूर करके आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको मिल सकती है। आपको अपने धन को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको लेनदेन के मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा, इसलिए आप कोई डील भी फाइनल थोड़ा सोच समझकर ही करें। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल भी अवश्य रखना होगा।
सिंह-आज का दिन आपके लिए किसी भी विपरीत पस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका मन धार्मिक कामों हो करने में खूब लगेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आपकी प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील यदि अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी।