Sunday, October 26, 2025
Homeछत्तीसगढ़अटकलों के बीच मुख्यमंत्री साय जा रहे हैं दिल्ली

अटकलों के बीच मुख्यमंत्री साय जा रहे हैं दिल्ली

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात 9 बजे नई दिल्ली जा रहे हैं। उनका दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी,गृहमंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दिल्ली प्रवास को लेकर अटकलें शुरु हो गई है कि दो रिक्त मंत्रियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है और दक्षिण विधानसभा के लिए प्रत्याशी की भी हालांकि इसके लिए काफी वक्त है।

निगम मंडल आयोग में भी नियुक्ति किया जाना हैं। चूंकि संसद का सत्र भी चल रहा है ऐेसे में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का कितना समय मिलता है और क्या बात हो सकती है यह भी देखना होगा। फिर भी श्री साय के दिल्ली प्रवास के साथ सूबे में राजनीतिक अटकलों का दौर शुरु हो गया है। वैसे वापसी कल रात का बता रहे हैं पर यह भी अभी पुष्ट नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments