कांग्रेस के वरिष्ट नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा के घोषणा पत्रको निराश जंक बताया है। उन्होंने कहा कि,भाजपा ने साल 2014 में जो कहा था उसे पूरा नही किया, लेकिन 2019 मेंउन्ही वायदों को फिर से दोहराया, अब भी वही घोषणा पत्र में है। दो करोड़ नौकरी देने वाले इस घोषणापत्र में नौकरी को लेकर मौन हैं। न इसमें पांच ट्रिलियन डॉलर के इकोनॉमी की बात ही की गई है न ही मंहगाई की।
दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के नामांकन रैली के दौरान दैनिक भास्कर से बातचीत में टीएस सिंहदेव ने कहा कि जो काम चल रहे हैं, उन्हें भाजपा गिना रही है की आगे करेंगे। गैस पाइपलाइन, सौर ऊर्जा और घर सालों से बन रहे हैं। उनकी बात कर रहे हैं। अब पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की बात भी नहीं की जा रही है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, मैंने भाजपा का घोषणापत्र पढ़ा नहीं है, लेकिन किसी ने कोई नई बात नहीं बताई है। दो करोड़ रोजगार की बात कर दो बार प्रधानमंत्री बने, अब नौकरी की कोई बात नहीं। मंहगाई को लेकर इरानी गैस सिंलेंडर सिर पर लेकर ड्रामा करती थीं, आज एक शब्द नहीं बोलतीं।
भाजपा के पूर्ववर्ती भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर सिंहदेव ने कहा कि, यह उनका तरीका है। वे इलेक्टोरल बांड को कैसे छिपाएंगे। न खाउंगा और खाने दूंगा बोलने वाले हपच के खाए, गले तक खाए। जिनको जेल डालने की प्रक्रिया चल रही थी, 2300 करोड़ से ज्यादा उनसे ले लिए। जिन्हें टेंडर मिले, उनसे पैसे लिए। भ्रष्टाचार इसी को कहते हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि जो कंपनियां घाटे में हैं, उनसे करोड़ों रुपए लिए। वित्तमंत्री सीतारमण के पति जो स्वयं अर्थशास्त्री हैं, कह रहे हैं कि यह (इलेक्टोरल बांड) दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार की वे बात न करें।
कांग्रेस ने हर परिवार को लेकर बनाया घोषणापत्र
कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये देने की घोषणा को लेकर कहा कि चार से 4.5 लाख करोड़ रुपये का है। जो सरकार बड़ी कंपनियों का 16 लाख करोड़ माफ कर सकती है, वह सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सुनिश्चित नहीं कर सकती कि ऐसा कोई परिवार नहीं रहेगा। जिसकी आमदनी एक लाख से कम न हो। यह कांग्रेस कह रही है।
सिंहदेव ने कहा कि करने योग्य नहीं होता तो नहीं करते। एमएसपी को लेकर कहते हैं 10 लाख करोड़ लगेंगे। कृषि विशेषज्ञ कहते हैं 21 हजार करोड़ लगेंगे। हमने कैलक्युलेट कर एमएसपी, पेंशन, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिनों के लिए बनाया है। आंख बंद कर कहा हुआ काम नहीं है।
एक साल दें विष्णुदेव साय को मौका, फिर बोलेंगे
विष्णु सरकार के चार माह के कार्यकाल को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक साल बाद बोलेंगे। अभी काम करने दें। वे संभाग के हैं। अभी से कई बातें आने लगी हैं कि होटलों में क्या हो रहा है। सिंहदेव ने कहा कि एक साल काम करने दें, स्वयं बातें सामने आने लगेंगीं।
सरगुजा में जीत की अच्छी संभावना
सरगुजा लोकसभा को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, सरगुजा में जीत की अच्छी संभावनाएं हैं, लोग स्वीकार कर रहे हैं। नई प्रत्याशी हैं, युवा हैं। पहले जनप्रतिनिधि रह चुकी हैं। उत्साह भी है। शशि सिंह के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।