Wednesday, July 16, 2025
Homeछत्तीसगढ़BJP की महिला मोर्चा ने, मंत्री अकबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते,झूठ...

BJP की महिला मोर्चा ने, मंत्री अकबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते,झूठ की मटकी फोड़ किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर मंत्री अकबर के खिलाफ रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए। झूठ की मटकी फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया |

भारत माता चौक पर जमा हुईं सभी महिलाओं ने यहां धरना दिया इसके बाद जैसे ही मंत्री मो अकबर के घर की ओर बढ़ी, इन्हें पुलिस ने मंत्री बंगले के बाहर रोक लिया। इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त झूमाझटकी भी हुई। महिलाओं ने घड़े जमीन पर पटकने शुरू कर दिए। सारा विरोध इसलिए था क्यों कि मंत्री मो अकबर ने कह दिया था कि हमनें गंगाजल लेकर शराबबंदी की कसम नहीं ली थी।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत कहा- कांग्रेस पार्टी के नेता और सरकार में बैठे मंत्री मो अकबर कहते हैं शराबबंदी के लिए कोई कसम नहीं खाई थी” जबकि पूरे प्रदेश की जनता जानती है गंगाजल को साक्षी मानकर पूरे प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध और पूर्ण शराबबंदी का वादा चुनावी मंचों से चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने किया था। माताओं बहनों को शराबबंदी का झांसा देकर उनका वोट बटोरा गया अंत में उन्हें ठगा।

शालिनी राजपूत ने कहा कि कांग्रेस शराब माफियाओं के बलबूते चल रही है। यह सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नस्लों को बर्बाद करने की सुनियोजित साजिश कर रही है। शराब घोटाले में आकंठ डूबी हुई यह सरकार भयभीत है कि कहीं शराबबंदी कर दी गई तो शराब ठेकेदार इनके भ्रष्टाचार को सार्वजनिक कर देंगे। 2000 करोड़ के शराब घोटाले पर इनके अफसर और करीबी पहले से ही जेल में है

काला धन शराब से जुटा रही कांग्रेस
शालिनी ने कहा कि कांग्रेस शराब की अवैध कमाई में अंधी हो चुकी है। माफियाओं के हित को छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। उपचुनाव में लगा काला धन इन्हीं शराब माफियाओं के जेब से निकला था। छत्तीसगढ़ की माताएं बहनें कांग्रेस के झूठ को भलीभांति समझ चुकी है और झूठ का बदला लेने के लिए संकल्प बंद होकर एक ही नारा लगा रही है कि “बदलबो बदलबो ए दारी लबरा सरकार ल बदलबों”। इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, ममता साहू, अलका चंद्राकर, मंत्री दीप्ति पांडे, किरण मरकाम, पुनीता डेहरिया, हेमलता शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी पहुंची थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments